कर्वी: झांसी मिर्जापुर मुख्य सड़क में मऊ के पास बस की टक्कर से महिला श्रद्धालु की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
झांसी मिर्जापुर मुख्य सड़क में मऊ के पास बुधवार की रात्रि 11 बजे बस की टक्कर में महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतका 40 वर्षीया मंजू गुप्ता पत्नी रामप्रकाश नि०ग्वालियर अपने पारिवारिक जनों के साथ प्रयागराज जा रही थी ,तभी मऊ के पास यह हादसा हो गया। वहीं पुलिस ने मृतका के शव का गुरुवार की दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।