कर्वी: बरगढ़ के मुर्का के पास सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जानकारी लेने जिला अस्पताल पहुंचे सीएमओ
बरगढ़ के मुर्का के पास चालक को नींद आने पर कार पेड़ से टकरा गई जिसमें चालक सहित 5 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं जानकारी पर गुरुवार की दोपहर 12 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी भूपेश द्विवेदी जिला अस्पताल पहुंचे है।और जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। और बेहतर इलाज को लेकर सीएमएस को निर्देश दिए है।