डुमरा: सीतामढ़ी में प्रसाद खाने के बाद बच्ची की मौत, भाजपा नेता श्याम नंदन किशोर प्रसाद ने बीमार लोगों से की मुलाकात
सीतामढ़ी: विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत परोहा ग्राम निवासी श्री दिलीप चौरसिया के परिवार में प्रसाद खाने के बाद चार लोगों की तबीयत बिगड़ने की घटना सामने आई। आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दुर्भाग्यवश 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई।