हरिद्वार: बहादराबाद पुलिस ने रेगुलेटिंग पुल से क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे संदिग्ध को किया गिरफ्तार
बहादराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी संदीप पर आरोप है कि अवैध चाकू लेकर वह क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी आत्मलपुर बोंगला का रहने वाला है। रविवार शाम 4:30 बजे बहादराबाद पुलिस में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।