हरिद्वार: नशे में बाइक से फर्राटा भरना पड़ा महंगा, रानीपुर पुलिस ने सुमननगर तिराहे से युवक को किया गिरफ्तार, बाइक भी की ज़ब्त
रानीपुर क्षेत्र में नशे से बाइक से फर्राटा भरना युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान सुमन नगर तिराहे से एक युवक को पकड़ लिया। आरोपी युवक हरीश को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट में बाइक भी सीज कर दी। रविवार दोपहर 2 बजे रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने जानकारी दी की सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत अभियान चलाया गया था।