हरिद्वार: शिक्षक से शिकारी बने लखपत बुटोला पर फिल्म बनाएंगे अभिनेता हेमंत पांडे, देवपुरा में की प्रेस कॉन्फ्रेंस
फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे उत्तराखंड के शिक्षक से शिकारी बने लखपत बुटोला के जीवन पर आधारित फिल्म बनायेंगे। देवपुरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में बाघ के हमले में 12 छात्रों की जान चली गई थी लेकिन लखपत बुटोला ने बाघ को मार गिराया था। उनके जीवन पर आधारित फिल्म का बाजार 3 करोड़ है। शूटिंग उत्तराखंड में ही होगी।