हरिद्वार: नवोदय नगर में सिडकुल पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 104 मकानों का किया सत्यापन, 3 लाख का जुर्माना
रविवार दिन भर सिडकुल पुलिस ने नवोदय नगर में सत्यापन अभियान चलाया। इस मौके पर दिनभर पुलिस ने क्षेत्र में 104 मकान में पहुंचकर रह रहे लोगों के सत्यापन किए। इस दौरान पुलिस ने 30 ऐसे मकानमालिकों पर जुर्माना लगाया जिन्होंने अपने यहां रह रहे किराएदारों के सत्यापन नहीं कराए थे। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने शाम 4 बजे बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।