उचेहरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 परी के खेल में 14 जुआरी गिरफ्तार
सतना। उचेहरा थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 परी के खेल में लिप्त 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 6 वाहन और ₹1,29,000 नगद बरामद किए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में जसो के कथित नामी जुआ संचालक अवधेश सिंह उर्फ 'मुनी' के नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध जुए के कारोबार को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बरामद वाहनों और नकदी को जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 28, 2026