🚜 VB-G RAM G के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा बैठक, श्रमिकों को मांग के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने एवं योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने का दिया निर्देश।
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार आज दिनांक 27 नवंबर 2026 को उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में VB-G RAM G के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा हेतु सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
📌 बैठक में इन प्रमुख बिंदुओं पर हुई विस्तृत समीक्षा एवं दिए गए निर्देश :
🔹 मानव दिवस सृजन एवं रोजगार : सभी पंचायतों में पर्याप्त संख्या में योजनाएं संचालित रखने तथा श्रमिकों की मांग के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। स्पष्ट किया गया कि किसी भी पंचायत में श्रमिक नियोजन शून्य नहीं रहना चाहिए। दिसंबर माह के लिए श्रमिकों की कार्य मांग का निबंधन सुनिश्चित करने को कहा गया।
🔹 आधार सीडिंग एवं e-KYC : श्रमिकों की आधार सीडिंग एवं e-KYC से संबंधित लंबित कार्यों को अभियान चलाकर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया, ताकि मजदूरी भुगतान में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
🔹 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण : स्वीकृत एवं निर्माणाधीन आवासों की समीक्षा करते हुए लाभुकों से समन्वय स्थापित कर आवास निर्माण निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने पर जोर दिया गया।
🔹 आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण : लंबित एवं निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों की योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने तथा निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
🔹 ग्रामीण हाट का निर्माण : प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक ग्रामीण हाट के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
🔹 पौधारोपण एवं लंबित योजनाएं : पौधारोपण योजनाओं तथा विभिन्न वर्षों की लंबित योजनाओं की समीक्षा करते हुए नियमित निरीक्षण, आवश्यकतानुसार मानव दिवस सृजन एवं पुरानी योजनाओं को नियमानुसार पूर्ण अथवा बंद करने का निर्देश दिया गया।
🔹 जल-जीवन-हरियाली अभियान : सोखता, चेक डैम, आहर एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।
🔹 कार्यस्थल निरीक्षण एवं मजदूरी भुगतान : कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण करने, NMMS के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज कराने तथा मजदूरी का भुगतान निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों की जवाबदेही निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
🎯 जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो, श्रमिकों को समय पर रोजगार मिले तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
#SamratChoudhary #CMSamrat #VBGGRAMG #RuralDevelopment #EmploymentGeneration #GovernmentSchemes #AurangabadBihar
Rural Development Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar