सागर: डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर में राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का शुभारंभ, ढिमरयाई लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति
डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से विश्वविद्यालय में 20 से 24 फरवरी तक पाँच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे शुभारंभ हुआ। पहले दिन लोक कलाकार लीलाधर रैकवार एवं दल ने पारंपरिक ढिमरयाई लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।