धरहरा: धनतेरस पर बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी,सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही पुलिस
धनतेरस और दीपावली के अवसर पर धरहरा मुख्य बाजार में ग्राहकों की जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिली। त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। सुबह से ही बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी,जिससे देर शाम तक बाजार गुलजार रहा।धनतेरस के शुभ अवसर पर लोगों ने बर्तन,सोने-चांदी के आभूषण,इलेक्ट्रॉनिक्स सामान,झाड़ू और देवी-देवताओं की मूर्तियों की जमकर खरीदारी