पुपरी: सुरसंड के कोरियाही गांव में आयोजित मां काली पूजा महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे पदाधिकारी
सुरसंड के कोरियाही गांव में आयोजित मां काली पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस संबंध में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को 2 बजे दिन में बीडीओ धर्मवीर कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर व भिट्ठा थानाध्यक्ष पूजा स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं पूजा को लेकर पूजा समिति के सदस्यों से वार्ता कर रूप रेखा की जानकारी ली।