जमुई सांसद अरुण भारती के द्वारा जीतन राम मांझी पर हमले के बाद अब हम पार्टी से सिकंदरा के विधायक प्रफुल्ल मांझी ने मोर्चा खोल दिया है। प्रफुल्ल मांझी ने मंगलवार की दोपहर बाद 3:00 बजे जमुई सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जमुई सांसद अरुण भारती और उनकी पार्टी पर आरक्षण का लाभ सिर्फ अपने परिवार वालों को दिलाने का आरोप लगाया है।