चित्तौड़गढ़: स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर रंग बिरंगी रोशनी से नहा उठा विश्व विख्यात चित्तौड़गढ़ दुर्ग, 17 अगस्त तक रहेगी लाइटिंग
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा थीम पर विश्व विख्यात चित्तौड़गढ़ दुर्ग रंग बिरंगी रोशनी से नहा उठा। दुर्ग की दीवार और प्रमुख मॉन्यूमेंट्स पर तिरंगा लाइटिंग की गई। यह लाइटिंग 13 से 17 अगस्त तक रहेगी। तिरंगा लाइट्स रात को सबके आकर्षण का केंद्र रही । इस बार हर घर तिरंगा थीम पर स्वाधीनता दिवस को त्यौहार की तरह मनाया जा रहा है।