चित्तौड़गढ़: भाजयुमो द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गोल पियाऊ, सुभाष चौक आदि जगहों पर तिरंगा वितरित किया गया
भाजयूमो नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा ने बताया की मुख्य बाज़ार में हर प्रतिष्ठान पर तिरंगा देते हुए ज़िला महामंत्री रघु शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी ने दुकानदारों से सम्मान ध्वज लगाने का निवेदन किया। नगर महामंत्री घनश्याम लोठ, निलेश नीलमणि, शांतनु काबरा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हिमांशु जाजू, प्रांजल गर्ग, सन्नी जीनगर, राहुल लोठ, अंकित कुमावत, मौजूद रहे।