चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ में आज कलेक्ट्रेट पर तिरंगा मैराथन का हुआ आयोजन
चित्तौड़गढ़ में जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र द्वारा तिरंगा मैराथन का आयोजन किया गया। बुधवार को 14 अगस्त सुबह 7:00 बजे तिरंगा मैराथन का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा मैराथन कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर गंभीरी पुलिया होते हुए सुभाष चौक पहुंची। सुभाष चौक से वापस कलेक्ट्रेट परिसर तक तिरंगा मैराथन का समापन किया गया।