चित्तौड़गढ़: इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन जिला कलेक्टर रहे मौजूद
चित्तौड़गढ़ में 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित हुए कार्यक्रम में जिला कलेक्टर आलोक रंजन पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह सोलंकी भी मौजूद रहे। आयोजित हुए कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गई।