चित्तौड़गढ़: नरपत की पुलिया उतरते बाइक सवार को कार ने टक्कर मारी, घायल हालत में खुद ही करीब 1 किलोमीटर दूर अपने पुश्तैनी गांव पहुंचा
कोटा भीलवाड़ा मार्ग पर नरपत की खेती पुलिया उतरते कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में बाइक सवार को जिला चिकित्सालय लाया गया। दुर्घटना के बाद बाइक सवार घायल हालत में खुद ही अपने पैतृक गांव पहुंच गया जहां से परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर आए। गोपालपुरा बिजयपुर निवासी 50 वर्षीय रतनलाल पुत्र मांगीलाल प्रजापत शाम को अस्पताल के लिए निकला था।