कोईलवर: कोईलवर सीएचसी के निरीक्षण में दंत ओपीडी की अनियमितता हुई उजागर, डीएम ने सीएस को लगाई फटकार
भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मंगलवार को करीब दोपहर 12:00 बजे कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों ने दंत चिकित्सक के नियमित नहीं आने की शिकायत की। इस पर डीएम ने मौके से ही सिविल सर्जन को फोन कर नाराजगी जताई और बुधवार से नियमित दांत ओपीडी संचालित करने का निर्देश दिया।