सूरजगढ़: सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में अंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर अंबेडकर सभा भवन में मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया. अपराह्न 12:30 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन BDO मंजुल मनोहर मधुप सहित अन्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने वाली SC/ST छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.