Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक 27 जुलाई 2026 श्रावणी मेला-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार ने श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर, अशोकधाम, लखीसराय का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क, शौचालय, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। जिलाधिकारी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को पर्याप्त संख्या में पेयजल की व्यवस्था करने, स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाओं, चिकित्सकों, एंबुलेंस एवं चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नगर परिषद एवं संबंधित एजेंसियों को मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, कचरा निष्पादन तथा पर्याप्त संख्या में शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने पथ निर्माण एवं संबंधित विभागों को मेला क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त रखने तथा आवागमन सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी सतर्क एवं मुस्तैद रहें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 28 जुलाई 2026 तक श्रावणी मेला से संबंधित सभी तैयारियां हर हाल में पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग द्वारा कार्य में शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने तथा किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री शिवम कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

7 views | Lakhisarai, Bihar | Jul 27, 2026

MORE NEWS

घर पहुंचने से पहले उजड़ गया परिवार,फरक्का एक्सप्रेस से गिरकर इकलौते बेटे की मौ/त ।
#Lakhisarai #Masudan #Train 
#रोहतक #कटिहार #फरक्काएक्सप्रेस

घर पहुंचने से पहले उजड़ गया परिवार,फरक्का एक्सप्रेस से गिरकर इकलौते बेटे की मौ/त । #Lakhisarai #Masudan #Train #रोहतक #कटिहार #फरक्काएक्सप्रेस

Surajgarha, Lakhisarai | Jul 27, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय
दिनांक 27 जुलाई 2026

*लखीसराय में मादक पदार्थों की रोकथाम एवं नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर।*

जिलाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में नारकोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम, नशा मुक्ति अभियान, जन-जागरूकता एवं अंतर-विभागीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए बताया गया कि वर्ष 2025 में 03 कांड दर्ज हुए, जिनमें 34.155 किलोग्राम गांजा तथा 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई। वहीं वर्ष 2026 में अब तक 08 कांड दर्ज करते हुए 34.608 किलोग्राम गांजा एवं 225.88 ग्राम स्मैक जब्त की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मादक पदार्थों की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस तत्काल समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा सूचना तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए।

जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के संबंध में नियमित रूप से जागरूक किया जाए। कृषि, वन, मद्यनिषेध एवं पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से कार्यशाला आयोजित कर मादक पदार्थों की पहचान, जब्ती, प्राथमिकी एवं विधिक प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश दिया गया।

चिकित्सा विभाग को जिले के नशा मुक्ति केंद्रों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, पर्याप्त चिकित्सकों की उपलब्धता, स्वच्छता एवं मरीजों के समुचित उपचार और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं जीविका दीदियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना स्थानीय पुलिस तक पहुंचाने पर भी बल दिया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भारत सरकार की Assistance to States/UTs for Narcotics Control Scheme एवं National Fund for Control of Drug Abuse (NFCDA) के अंतर्गत प्राप्त संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाएगा। साथ ही फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं की क्षमता वृद्धि, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रशिक्षण, अवैध अफीम एवं गांजा की खेती वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रम तथा जिले में संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को निर्देश दिया कि नशा मुक्ति अभियान से संबंधित गतिविधियों का सोशल मीडिया, होर्डिंग, पोस्टर एवं अन्य जनसंचार माध्यमों के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़े तथा युवा पीढ़ी को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। बैठक का समापन सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश के साथ हुआ।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, नोडल पदाधिकारी (एनसीओआरडी), विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय दिनांक 27 जुलाई 2026 *लखीसराय में मादक पदार्थों की रोकथाम एवं नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर।* जिलाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में नारकोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम, नशा मुक्ति अभियान, जन-जागरूकता एवं अंतर-विभागीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए बताया गया कि वर्ष 2025 में 03 कांड दर्ज हुए, जिनमें 34.155 किलोग्राम गांजा तथा 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई। वहीं वर्ष 2026 में अब तक 08 कांड दर्ज करते हुए 34.608 किलोग्राम गांजा एवं 225.88 ग्राम स्मैक जब्त की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मादक पदार्थों की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस तत्काल समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा सूचना तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के संबंध में नियमित रूप से जागरूक किया जाए। कृषि, वन, मद्यनिषेध एवं पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से कार्यशाला आयोजित कर मादक पदार्थों की पहचान, जब्ती, प्राथमिकी एवं विधिक प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश दिया गया। चिकित्सा विभाग को जिले के नशा मुक्ति केंद्रों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, पर्याप्त चिकित्सकों की उपलब्धता, स्वच्छता एवं मरीजों के समुचित उपचार और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं जीविका दीदियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना स्थानीय पुलिस तक पहुंचाने पर भी बल दिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भारत सरकार की Assistance to States/UTs for Narcotics Control Scheme एवं National Fund for Control of Drug Abuse (NFCDA) के अंतर्गत प्राप्त संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाएगा। साथ ही फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं की क्षमता वृद्धि, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रशिक्षण, अवैध अफीम एवं गांजा की खेती वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रम तथा जिले में संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को निर्देश दिया कि नशा मुक्ति अभियान से संबंधित गतिविधियों का सोशल मीडिया, होर्डिंग, पोस्टर एवं अन्य जनसंचार माध्यमों के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़े तथा युवा पीढ़ी को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। बैठक का समापन सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश के साथ हुआ। बैठक में पुलिस अधीक्षक, नोडल पदाधिकारी (एनसीओआरडी), विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jul 27, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक 27.07.2026

जन वितरण प्रणाली की नई नियुक्तियों को लेकर जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित।

जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं की नई नियुक्ति से संबंधित जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में पूर्व में आयोजित जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक के निर्णयों की अनुपालन समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले में जन वितरण प्रणाली की 106 रिक्त दुकानों का भौतिक सत्यापन सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा कराया गया है। सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर विस्तृत समीक्षा करते हुए पाया गया कि 15 रिक्तियों के स्थान परिवर्तन का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है, 15 रिक्तियों को समाप्त करने का प्रस्ताव दिया गया है तथा 76 रिक्तियों को यथावत रखने की अनुशंसा की गई है। समीक्षा के उपरांत जिले में वर्तमान में 91 रिक्तियां उपलब्ध पाई गईं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व की 106 रिक्तियों के स्थान पर वर्तमान में उपलब्ध 91 रिक्तियों के आधार पर नए सिरे से रोस्टर का निर्माण कराया जाएगा। रोस्टर का भौतिक सत्यापन कराते हुए एक सप्ताह के भीतर अंतिम रूप देकर जिला स्थापना उपसमाहर्ता को उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव, बिहार द्वारा राशन कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा के क्रम में दिए गए निर्देशों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 05 अगस्त, 2026 तक नए राशन कार्डों का निर्माण एवं वितरण की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि लखीसराय जिले के हलसी, सूर्यगढ़ा एवं बड़हिया प्रखंडों में प्राथमिक सब्जी समिति (PVGS) के गठन हेतु लगभग 10 हजार वर्ग फीट भूमि की आवश्यकता है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अंचल अधिकारियों को आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने हेतु शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन वितरण प्रणाली से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करें।

बैठक में अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, स्थापना उप समाहर्ता श्री शशि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राहुल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, जिला सहकारिता पदाधिकारी  सहित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक 27.07.2026 जन वितरण प्रणाली की नई नियुक्तियों को लेकर जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित। जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं की नई नियुक्ति से संबंधित जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में आयोजित जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक के निर्णयों की अनुपालन समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले में जन वितरण प्रणाली की 106 रिक्त दुकानों का भौतिक सत्यापन सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा कराया गया है। सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर विस्तृत समीक्षा करते हुए पाया गया कि 15 रिक्तियों के स्थान परिवर्तन का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है, 15 रिक्तियों को समाप्त करने का प्रस्ताव दिया गया है तथा 76 रिक्तियों को यथावत रखने की अनुशंसा की गई है। समीक्षा के उपरांत जिले में वर्तमान में 91 रिक्तियां उपलब्ध पाई गईं। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व की 106 रिक्तियों के स्थान पर वर्तमान में उपलब्ध 91 रिक्तियों के आधार पर नए सिरे से रोस्टर का निर्माण कराया जाएगा। रोस्टर का भौतिक सत्यापन कराते हुए एक सप्ताह के भीतर अंतिम रूप देकर जिला स्थापना उपसमाहर्ता को उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया। बैठक के दौरान मुख्य सचिव, बिहार द्वारा राशन कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा के क्रम में दिए गए निर्देशों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 05 अगस्त, 2026 तक नए राशन कार्डों का निर्माण एवं वितरण की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि लखीसराय जिले के हलसी, सूर्यगढ़ा एवं बड़हिया प्रखंडों में प्राथमिक सब्जी समिति (PVGS) के गठन हेतु लगभग 10 हजार वर्ग फीट भूमि की आवश्यकता है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अंचल अधिकारियों को आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने हेतु शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन वितरण प्रणाली से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, स्थापना उप समाहर्ता श्री शशि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राहुल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jul 27, 2026