Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image
image
image

आज दिनांक-26.07.2026 को जिलाधिकारी महोदय, लखीसराय एवं पुलिस अधीक्षक महोदया, लखीसराय द्वारा श्रावणी मेला-2026 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर श्रृंगी ऋषि धाम में विधि-व्यवस्था एवं मेला क्षेत्र की तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। . जिला प्रशासन लखीसराय श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सेवा एवं सुविधा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

4 views | Lakhisarai, Bihar | Jul 26, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति-

दिनांक : 26 .07.2026

*पंचायत विकास दिवस का हुआ आयोजन*
*जीविका दीदियों ने पंचायतों के विकास में दिखाई भागीदारी*

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल विकसित भारत, समृद्ध बिहार अंतर्गत पंचायत विकास दिवस का आयोजन लखीसराय जिला के सभी 7 प्रखंडों के 76 पंचायतों में हुआ । इस अवसर पर जीविका दीदियों द्वारा ग्राम पंचायतों में व्यापक जनसहभागिता के साथ विभिन्न जागरूकता एवं विकासोन्मुखी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
पंचायतों को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जीविका से जुड़े स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं संकुल स्तरीय संघों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पंचायत स्तर पर कार्यरत जीविका के सामुदायिक समन्वयकों द्वारा प्रत्येक पंचायत में ग्रामीण परिवारों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की गई।
अहले सुबह जीविका दीदियों द्वारा अपने-अपने पंचायतों में नशा मुक्ति हेतु प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक किया। प्रभात फेरी के दौरान महिलाओं ने नशे की मार सबसे बड़ी मार, बर्बाद करे घर-परिवार तथा जन-जन का यही संदेश, नशा मुक्त हो अपना प्रदेश जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को मद्य निषेध एवं अन्य प्रकार के नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा नशामुक्त बिहार के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लिया।
इसके उपरांत जिले के सभी 17 संकुल स्तरीय संघों एवं 582 ग्राम संगठनों में विशेष जागरूकता बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में मद्य निषेध, सामाजिक उत्तरदायित्व, पारिवारिक सुख-समृद्धि तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में जनसहभागिता की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने परिवार, गांव एवं समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
लक्ष्य जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, लखीसराय की विशेष बैठक में गुड़िया कुमारी, जीविका मित्र ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, वित्तीय समावेशन, उद्यमिता विकास के बारे में बताया साथ ही जीविका द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति के बारे में भी बताया । 
जिज्ञासा जीविका महिला विकास सहकारी स्वावलंबी समिति लिमिटेड, बड़हिया की विशेष बैठक में मनिता देवी, अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जीविका से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं, अपने परिवार की आय में वृद्धि कर रही हैं तथा सामाजिक परिवर्तन की सशक्त वाहक के रूप में उभर रही हैं।
श्रीमती अनीता कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, लखीसराय ने बताया कि पंचायत विकास दिवस के अवसर पर सभी पंचायतों में जीविका दीदियों ने मद्य निषेध नीति के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं उसके प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि जीविका महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक चेतना, सामुदायिक नेतृत्व एवं जनभागीदारी को सुदृढ़ करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है।
पंचायत विकास दिवस के अवसर पर पंचायतों के समग्र विकास, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता तथा नशामुक्त एवं विकसित बिहार के निर्माण हेतु जीविका से संबद्ध सामुदायिक संगठनों में सामूहिक संकल्प लिया गया।

प्रेस विज्ञप्ति- दिनांक : 26 .07.2026 *पंचायत विकास दिवस का हुआ आयोजन* *जीविका दीदियों ने पंचायतों के विकास में दिखाई भागीदारी* बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल विकसित भारत, समृद्ध बिहार अंतर्गत पंचायत विकास दिवस का आयोजन लखीसराय जिला के सभी 7 प्रखंडों के 76 पंचायतों में हुआ । इस अवसर पर जीविका दीदियों द्वारा ग्राम पंचायतों में व्यापक जनसहभागिता के साथ विभिन्न जागरूकता एवं विकासोन्मुखी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। पंचायतों को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जीविका से जुड़े स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं संकुल स्तरीय संघों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पंचायत स्तर पर कार्यरत जीविका के सामुदायिक समन्वयकों द्वारा प्रत्येक पंचायत में ग्रामीण परिवारों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की गई। अहले सुबह जीविका दीदियों द्वारा अपने-अपने पंचायतों में नशा मुक्ति हेतु प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक किया। प्रभात फेरी के दौरान महिलाओं ने नशे की मार सबसे बड़ी मार, बर्बाद करे घर-परिवार तथा जन-जन का यही संदेश, नशा मुक्त हो अपना प्रदेश जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को मद्य निषेध एवं अन्य प्रकार के नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा नशामुक्त बिहार के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लिया। इसके उपरांत जिले के सभी 17 संकुल स्तरीय संघों एवं 582 ग्राम संगठनों में विशेष जागरूकता बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में मद्य निषेध, सामाजिक उत्तरदायित्व, पारिवारिक सुख-समृद्धि तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में जनसहभागिता की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने परिवार, गांव एवं समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। लक्ष्य जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, लखीसराय की विशेष बैठक में गुड़िया कुमारी, जीविका मित्र ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, वित्तीय समावेशन, उद्यमिता विकास के बारे में बताया साथ ही जीविका द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति के बारे में भी बताया । जिज्ञासा जीविका महिला विकास सहकारी स्वावलंबी समिति लिमिटेड, बड़हिया की विशेष बैठक में मनिता देवी, अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जीविका से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं, अपने परिवार की आय में वृद्धि कर रही हैं तथा सामाजिक परिवर्तन की सशक्त वाहक के रूप में उभर रही हैं। श्रीमती अनीता कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, लखीसराय ने बताया कि पंचायत विकास दिवस के अवसर पर सभी पंचायतों में जीविका दीदियों ने मद्य निषेध नीति के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं उसके प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि जीविका महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक चेतना, सामुदायिक नेतृत्व एवं जनभागीदारी को सुदृढ़ करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। पंचायत विकास दिवस के अवसर पर पंचायतों के समग्र विकास, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता तथा नशामुक्त एवं विकसित बिहार के निर्माण हेतु जीविका से संबद्ध सामुदायिक संगठनों में सामूहिक संकल्प लिया गया।

Lakhisarai, Bihar | Jul 26, 2026

क्या बड़े आंदोलन की हो गई तैयारी ? एटक सम्मेलन में बनी नई रणनीति ?
 #Bihar #AITUC  #सूर्यगढ़ा  #LabourRights #TradeUnion #Lakhisarai #Suryagarha  #WorkersUnity #स्वजनसमाचार #svajansamachar

क्या बड़े आंदोलन की हो गई तैयारी ? एटक सम्मेलन में बनी नई रणनीति ? #Bihar #AITUC #सूर्यगढ़ा #LabourRights #TradeUnion #Lakhisarai #Suryagarha #WorkersUnity #स्वजनसमाचार #svajansamachar

Surajgarha, Lakhisarai | Jul 26, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक 25 जुलाई 2026

अभियान बसेरा-2 के तहत 10 लाभुकों को प्रदान किया गया बंदोबस्ती प्रमाण पत्र (भूमि पर्चा)।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार संचालित अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत आज समाहरणालय, लखीसराय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता, लखीसराय श्री नीरज कुमार द्वारा 10 चयनित लाभुकों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण पत्र (भूमि पर्चा) का वितरण किया गया। यह वितरण अभियान भूमिहीन एवं चिन्हित महादलित परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र एवं भूमिहीन परिवार को आवासीय भूमि का अधिकार सुनिश्चित करना है। उन्होंने लाभुकों से प्राप्त भूमि का सदुपयोग करते हुए स्थायी आवास निर्माण करने तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने संबंधित अंचल अधिकारियों को शेष लाभुकों के बीच भी निर्धारित समयसीमा के भीतर बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरित करने का निर्देश दिया।

ज्ञात हो कि अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत लखीसराय जिले में कुल 50 पात्र लाभुकों का चयन किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न अंचलों के लाभुकों के बीच चरणबद्ध तरीके से बंदोबस्ती प्रमाण पत्र का वितरण किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि का अधिकार प्रदान कर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है।

जिला प्रशासन, लखीसराय ने सभी पात्र लाभुकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित स्थल पर उपस्थित होकर अपने बंदोबस्ती प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अपील की है।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन, लखीसराय, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती पम्मी रानी तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक 25 जुलाई 2026 अभियान बसेरा-2 के तहत 10 लाभुकों को प्रदान किया गया बंदोबस्ती प्रमाण पत्र (भूमि पर्चा)। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार संचालित अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत आज समाहरणालय, लखीसराय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता, लखीसराय श्री नीरज कुमार द्वारा 10 चयनित लाभुकों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण पत्र (भूमि पर्चा) का वितरण किया गया। यह वितरण अभियान भूमिहीन एवं चिन्हित महादलित परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र एवं भूमिहीन परिवार को आवासीय भूमि का अधिकार सुनिश्चित करना है। उन्होंने लाभुकों से प्राप्त भूमि का सदुपयोग करते हुए स्थायी आवास निर्माण करने तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने संबंधित अंचल अधिकारियों को शेष लाभुकों के बीच भी निर्धारित समयसीमा के भीतर बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरित करने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत लखीसराय जिले में कुल 50 पात्र लाभुकों का चयन किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न अंचलों के लाभुकों के बीच चरणबद्ध तरीके से बंदोबस्ती प्रमाण पत्र का वितरण किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि का अधिकार प्रदान कर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन, लखीसराय ने सभी पात्र लाभुकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित स्थल पर उपस्थित होकर अपने बंदोबस्ती प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम में सिविल सर्जन, लखीसराय, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती पम्मी रानी तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Lakhisarai, Bihar | Jul 25, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक 25.07.2026

बिहार सरकार के सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिनों की उपलब्धियों पर आधारित कार्यक्रम का समाहरणालय में हुआ सीधा प्रसारण, उत्कृष्ट कर्मियों को किया गया सम्मानित।

बिहार सरकार के सूचना एवं जन-संपर्क विभाग, पटना के निर्देशानुसार बिहार सरकार के सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिनों की उपलब्धियों पर आधारित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आज समाहरणालय, लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में सीधा प्रसारण किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके उपरांत राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों एवं अन्य आमंत्रित अतिथियों ने देखा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राज्य सरकार के विगत 100 दिनों में विभिन्न विभागों के माध्यम से किए गए जनहितकारी कार्यों, विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, पंचायत विकास, आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड निर्माण, सहयोग शिविर, प्रगति यात्रा एवं समृद्धि यात्रा के अंतर्गत संचालित योजनाओं, रोजगार सृजन, पर्यटन विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय कार्यों का उल्लेख किया गया। साथ ही राज्य सरकार की भावी विकास योजनाओं एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में विभागवार उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म एवं प्रस्तुति का भी अवलोकन किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान लखीसराय जिले के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने सम्मानित कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कार्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा के प्रति समर्पण अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का समापन बिहार गीत के साथ हुआ। जिला प्रशासन, लखीसराय द्वारा कार्यक्रम का सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया गया तथा सभी संबंधित विभागों के सहयोग से इसका सुचारु संचालन किया गया।

इस आयोजित कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, लखीसराय श्री नीरज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती पम्मी रानी, सिविल सर्जन, लखीसराय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री आशुतोष कुमार सिविल सर्जन श्री जयप्रकाश सिंह, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री धीरज कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक 25.07.2026 बिहार सरकार के सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिनों की उपलब्धियों पर आधारित कार्यक्रम का समाहरणालय में हुआ सीधा प्रसारण, उत्कृष्ट कर्मियों को किया गया सम्मानित। बिहार सरकार के सूचना एवं जन-संपर्क विभाग, पटना के निर्देशानुसार बिहार सरकार के सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिनों की उपलब्धियों पर आधारित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आज समाहरणालय, लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके उपरांत राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों एवं अन्य आमंत्रित अतिथियों ने देखा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राज्य सरकार के विगत 100 दिनों में विभिन्न विभागों के माध्यम से किए गए जनहितकारी कार्यों, विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, पंचायत विकास, आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड निर्माण, सहयोग शिविर, प्रगति यात्रा एवं समृद्धि यात्रा के अंतर्गत संचालित योजनाओं, रोजगार सृजन, पर्यटन विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय कार्यों का उल्लेख किया गया। साथ ही राज्य सरकार की भावी विकास योजनाओं एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में विभागवार उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म एवं प्रस्तुति का भी अवलोकन किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान लखीसराय जिले के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने सम्मानित कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कार्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा के प्रति समर्पण अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का समापन बिहार गीत के साथ हुआ। जिला प्रशासन, लखीसराय द्वारा कार्यक्रम का सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया गया तथा सभी संबंधित विभागों के सहयोग से इसका सुचारु संचालन किया गया। इस आयोजित कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, लखीसराय श्री नीरज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती पम्मी रानी, सिविल सर्जन, लखीसराय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री आशुतोष कुमार सिविल सर्जन श्री जयप्रकाश सिंह, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री धीरज कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jul 25, 2026