मुरैना: NH-44 पर यादव होटल के सामने खाने के पैसे न देने पर बदमाशों ने साधु के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
Morena, Morena | Dec 5, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र की नेशनल हाईवे 44 पर यादव होटल के सामने खाने के लिए पैसे ना देने पर बदमाशों ने एक साधु के साथ मारपीट कर दी, जिसमें साधु घायल हो गया। बताया जाता है साधु के कान की बाली भी बदमाश लेकर भाग गए, इसके बाद घायल को थाने ले जाएगा ।जहां मामला दर्ज कर घायल साधु को अस्पताल भेजा गया है।