मुरैना: पटेल का पूरा रिठौरा खुर्द में खेत में चरने गई चार नीलगाय को मारी गोली, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
Morena, Morena | Dec 5, 2024 सराय छोला थाना क्षेत्र की पटेल का पुरा रिठौरा खुर्द गांव में खेत में चारा चरने गई नीलगाय को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी, जिसके बाद नीलगाय काफी देर तक फड़फडाती हुई चंबल नदी में चली गई ,जिसके बाद मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा घायल नीलगाय को नदी से बाहर निकाला और वन विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद नीलगाय को पशु अस्पताल भेजा गया है।