मुरैना: राम सिंह का पुरा गांव में कुएं से मिला शव, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, पुलिस ने की जांच
Morena, Morena | Dec 4, 2024 बागचीनी थाना क्षेत्र के राम सिंह का पुरा गांव में पानी के कुएं में एक व्यक्ति का शव ग्रामीणों को तैरता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, बता दे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करने के बाद मृत व्यक्ति के शव को बाहर निकाला गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।