मुरैना: पड़ावली गांव में CRPF जवान और उसके भतीजे के साथ मामूली बात पर मारपीट, मामला दर्ज
Morena, Morena | Dec 4, 2024 रिठौरा थाना क्षेत्र के पड़ावली गांव में मामूली बात पर सीआरपीएफ के जवान और उसके भतीजे के साथ मारपीट कर दी गई, जिसमें दोनों लोग घायल हो गए ,घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर दिया है ।वही बताया जाता है पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है।