एमपी कॉलेज के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में छात्रों को बताई शिक्षक की भूमिका
महाराणा प्रताप कॉलेज में बुधवार को बीएड प्रथम वर्ष के नव नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बीएड पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण और शिक्षण की जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।यह कार्यकम बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि विधान पार्षद सह शासी निकाय के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं होता, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने छात्रों से अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. लक्ष्मण शरण सिंह और बीएड विभागाध्यक्ष बीसी स्वैन ने भी छात्रों को अध्ययन, संवेदनशीलता और बेहतर शिक्षण पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य महातिम सिंह ने की। मौके पर शिक्षक, कर्मचारी और बीएड प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Mohania, Kaimur | Sep 16, 2026