कुदरा में सांप के काटने से 8 साल के बच्चे की मौत, परिवार में कोहराम
कैमूर कुदरा प्रखंड के मेवड़ा गांव से दुखद खबर सामने आई है। जहरीले सांप के काटने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
मृतक की पहचान मेवड़ा निवासी पिंटू पासवान के 8 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार शिवम आंगनबाड़ी केंद्र के पास ईंट का टुकड़ा हटा रहा था, तभी सांप ने उसे दो बार काट लिया। परिजन उसे तुरंत कुदरा PHC ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है।
Mohania, Kaimur | Sep 16, 2026