कैमूर में 15 मॉडल स्कूलों के संचालन को लेकर DM ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश.
भभुआ कैमूर जिलाधिकारी कैमूर की अध्यक्षता में आज जिले के 15 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) के सफल संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी मॉडल स्कूलों के प्रधानाध्यापक, नोडल पदाधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में DM ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए:
1. सभी नोडल पदाधिकारी विद्यालय का निरीक्षण कर सेवा संकल्प और कायाकल्प के तहत मनरेगा सहित अन्य योजनाओं का चयन करें।
2. छात्र कोष और विकास कोष की राशि से छात्रहित के कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए।
3. विधायकों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाए।
4. सभी स्कूलों में छात्र और शिक्षकों की 100% उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
5. जिन स्कूलों की जमीन पर अतिक्रमण है, उसे तुरंत मुक्त कराने का निर्देश DCLR और SDO को दिया गया।
6. पुस्तकालय, लैब, ICT लैब और स्मार्ट क्लास का नियमित संचालन हो।
7. सभी विद्यार्थियों का Filo ऐप पर पंजीकरण अनिवार्य किया जाए।
Mohania, Kaimur | Sep 16, 2026