#बलरामपुर! कड़क धूप और बरसात से मिलेगी राहत: पूर्व मंत्री के पुत्र सिद्धांत सिंह सूर्यवंशी ने दर्जनों ठेला दुकानदारों को वितरित किए छाते...
#बलरामपुर। पूर्व मंत्री सलिल सिंह 'टीटू' के पुत्र एवं समाजसेवी सिद्धांत सिंह सूर्यवंशी ने #तुलसीपुर नगर के ठेला एवं रेहड़ी दुकानदारों की परेशानी को समझते हुए सराहनीय पहल की। उमस भरी गर्मी, कड़क धूप और बरसात से राहत दिलाने के उद्देश्य से उन्होंने #तुलसीपुर नगर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर रोजी-रोटी कमाने वाले सैकड़ों ठेला दुकानदारों को छातों का वितरण किया।
छाता वितरण कार्यक्रम के दौरान सिद्धांत सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि समाज के हर वर्ग की समस्याओं को समझना और जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी का दायित्व है। ठेला दुकानदार हर मौसम में कठिन परिस्थितियों के बीच मेहनत करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में उन्हें धूप और बारिश से कुछ राहत मिल सके, यही इस पहल का उद्देश्य है।
छाता प्राप्त करने वाले दुकानदारों ने सिद्धांत सिंह सूर्यवंशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भीषण धूप और बरसात में दुकान लगाना काफी कठिन हो जाता है। अब इन छातों की मदद से जहां तेज धूप से राहत मिलेगी, वहीं बारिश के दौरान उनका सामान भी सुरक्षित रहेगा। दुकानदारों ने इस जनहितकारी पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए सिद्धांत सिंह सूर्यवंशी को धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं।
नगरवासियों ने भी इस सामाजिक पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे जनसेवा के कार्य समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
#balrampur #tulsipur