#बहराइच_दरगाह शरीफ से जुड़े विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को भारी संख्या में दरगाह कमेटी और खुद्दाम कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दरगाह की छवि खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
खुद्दामों ने दरगाह पर लगाए जा रहे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि दरगाह की जमीनों पर कब्जा करने वाले लोग ही बेबुनियाद आरोप लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कुछ ठेकेदार दरगाह की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
खुद्दामों के अनुसार, दरगाह के ठेकेदारों पर करीब ढाई करोड़ रुपये का बकाया है, जिसे लेकर पहले भी दरगाह कमेटी ने एफआईआर दर्ज कराई थी। हाल ही में भी बकाया और अन्य मामलों को लेकर दरगाह थाने में ठेकेदारों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कराई गई है।ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि दरगाह की जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाए, बकाया धनराशि की वसूली सुनिश्चित की जाए और दरगाह की छवि खराब करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।