देश की हर समस्या का एक ही इलाज “ॐ नरेंद्र मोदी नमः..! 😂
नेहा सिंह के पॉडकास्ट में राजन सिंह के ज्ञान की ऐसी गंगा बही कि बाढ़ भी शर्मिंदा हो जाए,बिहार में बाढ़? मोदी जी का जाप करो,बाढ़ चली जाएगी......!
अकाउंट खाली है? मोदी जी का नाम लो,लाख रुपये बरस जाएंगे!
देश की कोई समस्या? समाधान ढूंढने की जरूरत नहीं बस मोदी- मोदी/ जपो.....! 😀
दावा यहां तक कि अगर अभी जाप किया जाए तो “प्रभु श्रीराम के अवतार मोदी जी की कृपा से खाते में एक लाख रुपये आ जाएंगे, भाई साहब.....!
आस्था अपनी जगह है और राजनीति अपनी जगह, लेकिन हर सरकारी समस्या का समाधान किसी नेता के नाम-जाप में खोजने लगेंगे तो फिर बाढ़ नियंत्रण विभाग......!
अर्थशास्त्री,इंजीनियर और प्रशासन किस काम के? और एक दिलचस्प बात नाम के आगे Dr. भी लगा रखा है, जनता का छोटा सा सवाल है......!
डॉक्टरी किस विषय में और किस संस्थान से की है,यह भी बता दीजिए,क्योंकि इतनी बड़ी-बड़ी बातें सुनकर जनता को कम से कम यह तो पता होना चाहिए......!
कि ज्ञान की डिग्री कहाँ से मिली है,भक्ति कीजिए,समर्थन कीजिए राजनीतिक विचार रखिए सबका अधिकार है,लेकिन तर्क की जगह चमत्कार और सवालों की जगह जाप रख देंगे......!
तो फिर इसे राजनीति कहें या अंधभक्ति? अब अगला दावा शायद यह हो,देश में महंगाई बढ़ रही है? चिंता मत करो 108 बार मोदी जी का नाम लो, सब ठीक हो जाएगा.....!