चंदौली के धीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमालपुर समीप शुक्रवार शाम बस से बचने के प्रयास में बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। रैथा गांव निवासी आनंद (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।