#शिवपुरी। करौंदी के बाथम मोहल्ला में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी विवाद! बाबा खांन और उसके बेटों फैजल-जुबेर ने घर में घुसकर की मारपीट,मां-बेटी सहित तीन घायल,
पुलिस ने आरोपियों को उनके घर से पकड़ा,देर रात तक भारी पुलिस बल रहा तैनात ..!!आरोपियों का जुलूस निकलवाने और घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग को लेकर थाने के आगे बैठे....!!!
करौंदी मे पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले बाबा खांन ने आदित्य बाथम को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब आदित्य ने इसका विरोध किया तो बाबा खांन अपने दोनों बेटों फैजल और जुबेर के साथ लाठी-डंडे और पल्टा लेकर उसके घर में घुस गया और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी।
फरियादी आदित्य बाथम (19) पुत्र देवीसिंह बाथम ने अपनी मां शकुन बाथम और बहन संध्या बाथम के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आदित्य के मुताबिक, 8 नवंबर की रात करीब 8 बजे वह अपने घर के बाहर पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान पड़ोसी बाबा खांन ने उसे मां-बहन की अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बाबा खांन, उसके बेटे फैजल और जुबेर ने घर में घुसकर हमला कर दिया।
आरोप है कि जुबेर ने पल्टे से आदित्य के सिर के पीछे वार किया, जिससे खून निकलने लगा, जबकि फैजल ने लात-घूंसों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची मां शकुन बाथम के बाएं कंधे में चोट आई, वहीं बहन संध्या बाथम के दोनों घुटनों में चोटें आईं। आरोप है कि फैजल के साथ आए उसके एक अन्य दोस्त ने भी संध्या के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की।
#nonfollowersfriends #nonfollowers #vairalvideography #nonprofitorganization #non #क्राइम
Sagar, Sagar | Nov 10, 2026