पिंड्रा: वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री के संचालक राजू खान को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार
वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पंचकोशी स्थित पैगंबरपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद फरारचल रहे राजू खान को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की जवाबी कार्यवाही में हुआ घायल हो गया। आरोपी के उपचार के बाद उसे पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।