बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन की अध्यक्षता में 9 जून सोमवार रात करीब 9 बजे पुलिस सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्यालय, साइबर क्राइम, ट्रैफिक एवं रक्षित शाखा के पुलिस उपाधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।