बेतिया: बेतिया राज की ज़मीन और नालों पर अतिक्रमण से जल निकासी बाधित: मेयर गरिमा
बेतिया से खबर है जहां आज 9जून करीब 1बजे महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने पक्की फुलवारी मुहल्ले में वर्षों से जल की समस्या बनी रहने को लेकर सोमवार को सिटी मैनेजर और अभियंता के साथ स्थल निरीक्षण किया। समस्या का देर तक अवलोकन के बाद साथ के अधिकारियों यथा सिटी मैनेजर अभिषेक कुमार और कनीय अभियंता सुजय सुमन को महापौर ने कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।