बेतिया: जिला पदाधिकारी ने सोमवारीय समीक्षा बैठक में कई निर्देश दिए
आज 9 जून सोमवार शाम करीब 5 बजे जिला एवं जनसंपर्क कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सोमवारीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्विस डिलेवरी बेहतर होनी चाहिए और इससे जुड़ी कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।