अतरी: अतरी के पुनीत उच्च विद्यालय भैया बीघा में बाल संसद का गठन, नौवीं की संध्या कुमारी प्रधानमंत्री निर्वाचित
Atri, Gaya | Jul 21, 2026 अतरी के पुनीत उच्च विद्यालय भैया बीघा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत बाल संसद का गठन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नेतृत्व क्षमता, नागरिक जिम्मेदारी और शासन व्यवस्था की व्यवहारिक समझ देना था। चुनाव प्रक्रिया में नवम से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने मतदान किया। चुनाव परिणाम में 9वीं कक्षा की छात्रा संध्या कुमारी को बाल संसद का प्रधानमंत्री चुना गय