विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को शीघ्र कैबिनेट मंत्री के पद से नवाजा जाए,
जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू की जिला कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री से कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को जल्द कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग
जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू की संपूर्ण कार्यकारिणी का पूरा समर्थन
कुल्लू :
जिला मुख्यालय कुल्लू में जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू की जिला कार्यकारिणी की विशेष बैठक अध्यक्ष श्री सेस राम आजाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सर्कुलर की अनुपालना में वोट बचाओ देश बचाओ राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम को जिला की चारों ब्लॉक, की सभी जोनल, पंचायत और बूथ कमेटियों तक ले जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारियों को सौंपे गए संगठन दायित्व की समीक्षा की गई और विधानसभा-वार संगठन कार्यक्रम की रिपोर्ट तलब करने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय से संबंधित प्रस्ताव पारित करते हुए जिला अध्यक्ष सेस राम आजाद ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुल्लू द्वारा 11 नवंबर 2026 को आयोजित जनरल हाउस से पारित प्रस्ताव की प्रतिलिपि प्राप्त होने पर प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई । तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुल्लू के जनरल हाउस से पारित प्रस्ताव द्वारा दी गई चेतावनी यदि कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को 11 दिसंबर 2026 तक कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया, तो ब्लॉक की संपूर्ण कार्यकारिणी, 16 जोन अध्यक्ष, 157 बूथ अध्यक्ष एवं फ्रंटल आर्गेनाइजेशन के सभी प्रमुख टीम अपने अपने संगठन दायित्व के पद से सामूहिक रूप त्यागपत्र देंगे।
जिस पर जिला कार्यकारिणी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुल्लू के सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की भावनाओ की कदर करते हुए इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि कुल्लू के वरिष्ठ विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मंडी लोकसभा क्षेत्र के कोटे से शीघ्र कैबिनेट मंत्री बनाया जाए, ताकि मंडी लोकसभा क्षेत्र को राजनीतिक दृष्टि से संतुलित किया जा सके। सेस राम आजाद ने कहा हमने पहले भी इस मांग को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष रख चुके हैं, अगर जरूरत पड़ी तो जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू जिला के चारों ब्लॉक अध्यक्षों फ्रंटल आर्गेनाइजेशन के प्रमुखो को साथ लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुल्लू के जनरल हाउस द्वारा पारित प्रस्ताव को प्रमुखता से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखने को तैयार है उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू वर्ष 2023 से सुंदर सिंह ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग करती आ रही है। इनकार कोई नहीं कर रहा केवल आश्वासन ही दे रहे है उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के अन्य लोकसभा चुनाव क्षेत्र कि अगर तुलना की जाए प्रदेश सरकार में प्रतिनिधित्व की तो स्पष्ट होता है कि मंडी लोकसभा चुनाव क्षेत्र के साथ कहीं ना कहीं जरूर अन्याय हो रहा है उन्होंने तथ्य पर आधारित स्पष्ट किया अगर शिमला लोकसभा क्षेत्र की बात की जाए तो वर्तमान समय में 5 मंत्री 12 से अधिक लाभ के पद से नेताओं को नवाजा जा चुका है,
कांगड़ा से 2 मंत्री 6 लाभ के पद दिए गए हैं हमीरपुर से 1मुख्यमंत्री 1 उप-मुख्यमंत्री 1 मंत्री सहित 6 के लगभग लाभ के पद दिए जा चुके हैं। जबकि भौगोलिक दृष्टि से आधे हिमाचल वाले मंडी लोकसभा क्षेत्र से केवल 1 मंत्री जो जनजातीय क्षेत्र से हैं, इसके अतिरिक्त बहुत कम नेताओं को लाभ के पद मिले हैं। मंडी की जनता के साथ यह सौतेला व्यवहार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज तक प्रत्येक सरकारे कुल्लू को प्रथम चरण में ही कैबिनेट मंत्री के पद देती रही है। मगर वर्तमान सरकार में 4 वर्षों से कुल्लू की जनता मंत्री की प्रतीक्षा में है। हालांकि मुख्यमंत्री कई बार सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाने की बात कह चुके हैं जिसे हम स्वागत करते हैं लेकिन सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने से पूर्व कुल्लू को मंडी लोकसभा क्षेत्र के कोटे से कैबिनेट मंत्री का पद अनिवार्य रूप से मिलना चाहिए। यह प्रस्ताव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय नेता एवं नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी सहित हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव रजनी पाटिल, सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार एवं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को प्रेषित करने का जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के जिला कार्यकारी ने प्रस्ताव पारित कर सामूहिक निर्णय लिया है,
Kullu, Kullu | Nov 13, 2026