Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
kullutoday68
Kullu, Kullu
| Nov 13, 2026
MORE NEWS
Kullu, Kullu | Nov 13, 2026
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को शीघ्र कैबिनेट मंत्री के पद से नवाजा जाए, जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू की जिला कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री से कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को जल्द कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू की संपूर्ण कार्यकारिणी का पूरा समर्थन कुल्लू : जिला मुख्यालय कुल्लू में जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू की जिला कार्यकारिणी की विशेष बैठक अध्यक्ष श्री सेस राम आजाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सर्कुलर की अनुपालना में वोट बचाओ देश बचाओ राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम को जिला की चारों ब्लॉक, की सभी जोनल, पंचायत और बूथ कमेटियों तक ले जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारियों को सौंपे गए संगठन दायित्व की समीक्षा की गई और विधानसभा-वार संगठन कार्यक्रम की रिपोर्ट तलब करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय से संबंधित प्रस्ताव पारित करते हुए जिला अध्यक्ष सेस राम आजाद ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुल्लू द्वारा 11 नवंबर 2026 को आयोजित जनरल हाउस से पारित प्रस्ताव की प्रतिलिपि प्राप्त होने पर प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई । तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुल्लू के जनरल हाउस से पारित प्रस्ताव द्वारा दी गई चेतावनी यदि कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को 11 दिसंबर 2026 तक कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया, तो ब्लॉक की संपूर्ण कार्यकारिणी, 16 जोन अध्यक्ष, 157 बूथ अध्यक्ष एवं फ्रंटल आर्गेनाइजेशन के सभी प्रमुख टीम अपने अपने संगठन दायित्व के पद से सामूहिक रूप त्यागपत्र देंगे। जिस पर जिला कार्यकारिणी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुल्लू के सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की भावनाओ की कदर करते हुए इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि कुल्लू के वरिष्ठ विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मंडी लोकसभा क्षेत्र के कोटे से शीघ्र कैबिनेट मंत्री बनाया जाए, ताकि मंडी लोकसभा क्षेत्र को राजनीतिक दृष्टि से संतुलित किया जा सके। सेस राम आजाद ने कहा हमने पहले भी इस मांग को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष रख चुके हैं, अगर जरूरत पड़ी तो जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू जिला के चारों ब्लॉक अध्यक्षों फ्रंटल आर्गेनाइजेशन के प्रमुखो को साथ लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुल्लू के जनरल हाउस द्वारा पारित प्रस्ताव को प्रमुखता से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखने को तैयार है उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू वर्ष 2023 से सुंदर सिंह ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग करती आ रही है। इनकार कोई नहीं कर रहा केवल आश्वासन ही दे रहे है उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के अन्य लोकसभा चुनाव क्षेत्र कि अगर तुलना की जाए प्रदेश सरकार में प्रतिनिधित्व की तो स्पष्ट होता है कि मंडी लोकसभा चुनाव क्षेत्र के साथ कहीं ना कहीं जरूर अन्याय हो रहा है उन्होंने तथ्य पर आधारित स्पष्ट किया अगर शिमला लोकसभा क्षेत्र की बात की जाए तो वर्तमान समय में 5 मंत्री 12 से अधिक लाभ के पद से नेताओं को नवाजा जा चुका है, कांगड़ा से 2 मंत्री 6 लाभ के पद दिए गए हैं हमीरपुर से 1मुख्यमंत्री 1 उप-मुख्यमंत्री 1 मंत्री सहित 6 के लगभग लाभ के पद दिए जा चुके हैं। जबकि भौगोलिक दृष्टि से आधे हिमाचल वाले मंडी लोकसभा क्षेत्र से केवल 1 मंत्री जो जनजातीय क्षेत्र से हैं, इसके अतिरिक्त बहुत कम नेताओं को लाभ के पद मिले हैं। मंडी की जनता के साथ यह सौतेला व्यवहार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज तक प्रत्येक सरकारे कुल्लू को प्रथम चरण में ही कैबिनेट मंत्री के पद देती रही है। मगर वर्तमान सरकार में 4 वर्षों से कुल्लू की जनता मंत्री की प्रतीक्षा में है। हालांकि मुख्यमंत्री कई बार सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाने की बात कह चुके हैं जिसे हम स्वागत करते हैं लेकिन सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने से पूर्व कुल्लू को मंडी लोकसभा क्षेत्र के कोटे से कैबिनेट मंत्री का पद अनिवार्य रूप से मिलना चाहिए। यह प्रस्ताव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय नेता एवं नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी सहित हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव रजनी पाटिल, सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार एवं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को प्रेषित करने का जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के जिला कार्यकारी ने प्रस्ताव पारित कर सामूहिक निर्णय लिया है,
Kullu, Kullu | Nov 13, 2026
Kullu, Kullu | Nov 13, 2026
*पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2026 | द्वितीय दिवस* आज दिनांक 13.11.2026 को पुलिस लाइन, वाशिंग में आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अंतर्गत पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक परीक्षा (PST) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के दौरान की कुछ तस्वीरें। *जिला पुलिस, कुल्लू*
Kullu, Kullu | Nov 13, 2026
जिला कुल्लू के अखाड़ा बाजार से सब्जी मंडी जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति सड़क के बीचों-बीच अचेत अवस्था में लेटा हुआ है। उसकी साँसें चल रही हैं या नहीं, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। देखने से यह व्यक्ति नेपाली मूल का प्रतीत होता है। कृपया इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर पुलिस दल या एम्बुलेंस भेजने की कृपा करें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके।
Kullu, Kullu | Nov 13, 2026
पूर्व विधायक आनी विधानसभा क्षेत्र किशोरी लाल सागर ने कहा हम उंगली पर नाचने वाले विधायक नहीं है l हमने आनी में बिछाया है सड़कों का जाल करोड़ों के बजट से पानी की लाई है योजनाएं चीखने चिल्लाने से कुछ नहीं होगा मैंने अपनी विधायक निधि किए है कई विकास कार्य l Hitesh Bharti NMC News24
Kullu, Kullu | Nov 13, 2026
कुल्लू के विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर को मुख्यमंत्री से होना चाहिए भयानक नाराज,पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
Kullu, Kullu | Nov 13, 2026
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के तीसरे दिन भी मेला मैदान में नहीं लगे व्यापारियों के स्टॉल #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
Kullu, Kullu | Nov 13, 2026