जिला कुल्लू के अखाड़ा बाजार से सब्जी मंडी जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति सड़क के बीचों-बीच अचेत अवस्था में लेटा हुआ है। उसकी साँसें चल रही हैं या नहीं, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। देखने से यह व्यक्ति नेपाली मूल का प्रतीत होता है।
कृपया इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर पुलिस दल या एम्बुलेंस भेजने की कृपा करें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके।