डुमरांव: नया भोजपुर मंडी में बाइक चोरी बढ़ी, एक माह में 30+ वाहन गायब, प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल
Dumraon, Buxar | Aug 6, 2026 नया भोजपुर थानाक्षेत्र स्थित विभिन्न मंडियों में इन दिनों बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम लोगों और खासकर किसानों में दहशत का माहौल है। पिछले एक महीने के भीतर लगभग 30 से 35 मोटरसाइकिल चोरी होने की बात सामने आई है, लेकिन अब तक एक भी मामले का सफल उद्भेदन नहीं हो सका है।