गुमला: जिला शिक्षा अधीक्षक ने किया तर्री स्कूल का निरीक्षण, एचएम व सीआरपी का वेतन रोका
Gumla, Gumla | Jul 12, 2025 जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय तर्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक ने विद्यालय के जर्जर भवन साफ सफाई की कमी उपस्कर एवं पुस्तकों के समुचित रख रखाव में कमी एवं प्रबंधन समिति व शिक्षकों के बीच समन्वय की कमी के कारण एचएम की लापरवाही करार देते हुए शॉ काज किया। सीआरपी और एचएम का वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया।