गुमला: बड़ा हूटार निवासी 16 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Gumla, Gumla | Jul 12, 2025 गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा हुटार गांव के रहने वाला 16 वर्षीय रतिया उरांव ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली।सूचना मिलने पर शनिवार को पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और सदर अस्पताल गुमला लाया।जहां दोपहर को पोस्टमार्टम परिजनों को सौंप दिया और पूरे मामले की छानबीन में जुट गया।उसने किस वजह से आत्महत्या की है, फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।