गुमला: बकरी चराने के दौरान बटा लोया गांव में 10 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Jul 11, 2025 बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाटा लोया गांव में बकरी चराने के क्रम में विजय साहू के 10 वर्षीय पुत्री श्वेता उरांव को एक जहरीले सांप ने पैर में डस लिया। घटना के बाद छात्रा किसी तरह घर आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी परिजन तत्काल उसे रेफरल अस्पताल बसिया ले गए जहां से गुमला रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य है।