🔱 मुजफ्फरपुर में गूंज रही श्रीराम कथा, वनवास प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
मुजफ्फरपुर के चित्रगुप्त एसोसिएशन परिसर में चल रहे नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा महोत्सव के आठवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा वाचक पंडित रविशंकर ठाकुर जी महाराज ने भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कैकेयी के वरदान, वनगमन, चित्रकूट में भरत मिलाप, माता सीता हरण, हनुमान-सुग्रीव से भेंट तथा लंका विजय तक की घटनाओं का भावपूर्ण वर्णन किया।
कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम में यजमानों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं सत्य कालिंदी मैटरनिटी एंड चाइल्ड हॉस्पिटल एवं चित्रगुप्त एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। रामकथा के माध्यम से मर्यादा, त्याग, सत्य और धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
#NishaNews #RamKatha #Muzaffarpur #ShriRam #Ramayan #BhaktiNews
Musahri, Muzaffarpur | Jun 14, 2026