अब राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, राजा वही बनेगा जो हकदार होगा!” स्लम बच्चों के बीच जन्मदिन मनाकर शिक्षा का संदेश दे गए संजय रजक
मुजफ्फरपुर में जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षा की अलख जगाने और उनके भविष्य को संवारने की एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। एक प्रयास मंच की ओर से 20 नवंबर को सिकंदरपुर मुक्तिधाम स्थित मां शमशान काली मंदिर परिसर की स्लम बस्ती में शिक्षा जागरूकता एवं पठन सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंच के संस्थापक संजय रजक ने बच्चों के बीच पठन सामग्री वितरित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह ताकत है, जो गरीबी और अभाव की दीवार तोड़कर बच्चों को सफलता की राह दिखा सकती है।
इस कार्यक्रम को खास बनाते हुए संजय रजक ने अपना 30वां जन्मदिन भी जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया। बच्चों के बीच केक काटकर उन्होंने संदेश दिया— “बर्थडे तो बहाना है, बच्चों को पढ़ाना है।”
उन्होंने कहा, “अब राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, राजा वही बनेगा जो हकदार होगा।” हर बच्चे को समान अवसर मिलना चाहिए, ताकि उसकी पहचान गरीबी नहीं, बल्कि प्रतिभा और काबिलियत बने।
एक प्रयास मंच का संकल्प है—सब पढ़ें, सब बढ़ें!
#TirhutNow #एकप्रयासमंच #शिक्षासे_बदलेगा_भविष्य #सबपढ़ेंसबबढ़ें #MuzaffarpurNews