भारत मंडपम में बिहार दिवस की धूम! नीतू नवगीत, रंजना झा और रिया सिंह के लोकगीतों पर झूमे दर्शक
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर यानी IITF 2026 में बिहार दिवस समारोह लोकगीतों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया। बिहार सरकार के उद्योग विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और कला का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के स्थानिक आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या की थीम रही— “बिहार दिवस : अपनी जड़ों का उत्सव, अपनी विरासत को नमन।”
सुप्रसिद्ध लोक गायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत, रंजना झा और रिया सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं नालंदा संगीत कला विकास संस्थान और रंग सेतु के कलाकारों ने शानदार लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवमय बना दिया।
डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने बिहार की गौरवगाथा सुनाते हुए बुद्ध और महावीर की धरती बिहार पर आधारित लोकगीत प्रस्तुत किया, जिस पर दर्शक झूम उठे।
इस आयोजन के जरिए बिहार की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का संदेश दिया गया।
#BiharDiwas #IITF2026 #NeetuKumariNavgeet #BiharCulture #TirhutNow