पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में बैठक, तेजस्वी यादव हुए शामिल, मीडिया के लिए नो एंट्री
राजद कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी राजद कार्यालय पहुंचे।बैठक में राजद के तमाम विधायक, एमएलसी और सांसद भी शामिल हुए हैं।वहीं कार्यालय परिसर में मीडिया कर्मियों को जाने की इजाजत नहीं मिली है।बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर यह बैठक की जा रही है।